रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीखों का ऐलान हो गया है। विधानसभा का शीतकालीन सत्र 2 जनवरी से शुरू होगा और 6 जनवरी तक चलेगा। इस सत्र के दौरान सरकार कई विधेयक सदन में पेश करेगी। वहीं सरकार आरक्षण मामले में भी चर्चा करेगी। इस बात की जानकारी मंत्री रविन्द्र चौबे ने दी है।
मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा है कि हम भाजपा के हर सवाल का जवाब देंगे। इस दौरान मंत्री चौबे ने आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर कहा कि लंबे समय तक नजरअंदाज किया जाएगा तो चुप नही रहेंगे। राज्यपाल और भाजपा नेताओं का बयान मिलता जुलता है। 3 जनवरी को महारैली निकाल रहे हैं।
वहीं, उन्होंने समर्थन मूल्य पर किसानों की धान खरीदी को लेकर कहा कि पूरे प्रदेश में अब तक 2 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। किसानों के खाते में 15 हजार करोड़ दिया जा चुका है। 18 लाख पंजीकृत किसानों से धान लिया जा चुका है। लक्ष्य को हम पूरा कर लेंगे।

More Stories
महाकाल परिसर में भगदड़ जैसे हालात, 13 श्रद्धालु घायल; करंट फैलने की अफवाह से मची अफरा-तफरी
रात के अंधेरे में सागौन की तस्करी! जंगल से निकल रहा था लकड़ी से लदा पिकअप, 26 लट्ठों के साथ पकड़ा गया
लड़की की आवाज में बात, शादी का झांसा और फिर ठगी! जांजगीर-चांपा में साइबर गैंग का भंडाफोड़, ऐसे बनाते थे शिकार