चंद्रपुर : महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। 9 महीने की गर्भवती महिला ने आत्महत्या करने के लिए कुएं में छलांग लगाई। वो पानी में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही थी तभी एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन पानी में डूबने के कारण महिला और नवजात दोनों की मौत हो गई।ये घटना महाराष्ट्र के चंद्रपुर स्थित सुमठाना गांव की है। गर्भवती महिला की पहचान 27 वर्ष की निकिता ठोंबरे के रूप में की गई है। वो काफी समय से तनाव में थी। उसके दो बच्चों की मौत पहले ही हो गई थी। निकिता के बेटे की मौत उस समय हो गई थी जब वो एक साल का था।
अचानक बच्चे ने क्यों दम तोड़ दिया, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। लेकिन इस दुख से ऊबर पाती, इससे पहले ही उससे दूसरा बच्चा भी छिन गया।निकिता की 8 महीने की बेटी की मौत हो गई। वो पालने में सो रही थी और अचानक उसके प्राण निकल गए। दोनों बच्चों को खोने के बाद निकिता अवसाद में चली गई थी। उसे ये पता तक नहीं चला कि दोनों बच्चों की मौत कैसे हुई। उसे हर पल इस बात का डर सताता था कि कहीं तीसरे बच्चे के साथ भी कुछ ऐसा ही न हो जाए। कोई अनहोनी न हो जाए।आस-पास के लोग भी उसे उसके पुराने समय को याद दिलाते रहते थे, जिसकी वजह से वो अपने अतीत से बाहर नहीं निकल पाती थी। हालांकि, उसे अपने परिवार और ससुराल वालों का पूरा सहयोग मिलता था। वो उसका पूरा ख्याल भी रखते थे।लेकिन तनाव भरी जिंदगी से वो इतनी निराश हो गई कि उसने आत्महत्या करने की ठान ली और कुएं में छलांग लगा दी, इस दौरान उसने कुएं में ही बच्चे को जन्म दिया लेकिन डूबने की वजह से दोनों की मौत हो गई।

More Stories
भारत की कॉरपोरेट कमाई का 60% से ज्यादा हिस्सा इन 5 कारोबारी घरानों के पास! अडानी-अंबानी के साथ ये नाम भी चौंकाएंगे
बैंकिंग सेक्टर में बड़े बदलाव की तैयारी! निर्मला सीतारमण जल्द करेंगी हाई-पावर कमेटी का ऐलान, 2047 के लिए बनेगा रोडमैप
Bollywood Wrap Up: 27 की उम्र में Ananya Raj का निधन, ‘Awarapan 2’ ने मचाया धमाल, जावेद अख्तर का Zardari पर तंज