बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के भीतर चलने वाली 10 पैसेंजर ट्रेनों को रेलवे ने रद्द कर दिया है। हावड़ा–मुंबई मुख्य लाइन पर स्थित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन के निर्माण कार्य की वजह से रेलवे प्रबंधन ने यह कदम उठाया है.
दरअसल, बिलासपुर– चांपा सेक्शन के मध्य अकलतरा स्टेशन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी हेतु नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. इसकी वजह से यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा. इस दौरान रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कोरबा– रायपुर–कोरबा हसदेव एक्सप्रेस को पैसेंजर के रूप में चलने का निर्णय लिया है.
प्रभावित होने वाले ट्रेनें
रद्द होने वाली गाड़ियां
- 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर व रायगढ़ से चलने वाली 68738/68737 बिलासपुर–रायगढ़-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी।
- 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक रायगढ़ से चलने वाली 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 30 मार्च 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर से चलने वाली 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 30 मार्च 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक रायपुर से चलने वाली 68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक गेवरा रोड से चलने वाली 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 30 मार्च 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक रायपुर से चलने वाली 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक कोरबा से चलने वाली 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर व गेवरा रोड से चलने वाली 68734/68733 बिलासपुर-गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर व कोरबा से चलने वाली 68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 05 अप्रैल 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर से चलने वाली 58210 बिलासपुर-गेवरा रोड पैसेंजर रद्द रहेगी।
गंतव्य से पहले समाप्त व प्रारम्भ होने वाली गाड़ियां
- 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी।
- 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा झारसुगुड़ा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।

More Stories
PM CARES Fund में ₹8,452 करोड़ का खजाना, 93% रकम FD में; एक साल में ब्याज से कमाए ₹469 करोड़
MP News: लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी पर मोहन सरकार का बड़ा फैसला, अगले 5 साल में खर्च होंगे ₹1.30 लाख करोड़
नीम की दातून सिर्फ गांव की परंपरा नहीं! जानिए दांतों और मसूड़ों के लिए इसके फायदे और सही इस्तेमाल