महासमुंद। जिले में निवासरत दिव्यांगजनों का विस्तृत सर्वेक्षण कराया जा रहा है। ताकि जरूरतमंद दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराया जा सकें। सर्वे के दौरान ऐसे दिव्यांगजनों को चिन्हांकित किया जाएगा, जिन्हें श्रवण यंत्र, दृष्टिबाधित सहायक उपकरण, ट्रायसायकल, व्हीलचेयर, बैसाखी, वॉकर एवं अन्य सहायक साधनों की आवश्यकता है। प्रत्येक हितग्राही का नाम, पता, दिव्यांगता का प्रकार एवं प्रतिशत, आवश्यक उपकरण का विवरण तथा संपर्क नंबर सहित पूरी जानकारी संकलित की जाएगी।
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं संबंधित नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों को निर्देशित किया है कि सर्वेक्षण कर तैयार सूची 10 मार्च 2026 तक जिला कार्यालय समाज कल्याण महासमुंद में हार्ड कॉपी एवं एक्सेल शीट के रूप में अनिवार्य रूप से जमा कराएं। सहायक उपकरण के लिए हितग्राहियों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, आय प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से समय-सीमा का पालन करते हुए कार्य पूर्ण करने तथा पात्र दिव्यांगजनों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए हैं।

More Stories
PM CARES Fund में ₹8,452 करोड़ का खजाना, 93% रकम FD में; एक साल में ब्याज से कमाए ₹469 करोड़
MP News: लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी पर मोहन सरकार का बड़ा फैसला, अगले 5 साल में खर्च होंगे ₹1.30 लाख करोड़
नीम की दातून सिर्फ गांव की परंपरा नहीं! जानिए दांतों और मसूड़ों के लिए इसके फायदे और सही इस्तेमाल