मस्तूरी//दि बीबीसी लाइव :
सुप्रसिद्ध चाय वाले बाबा के नाम से श्रद्धाय आचार्य पंडित नरेंद्र नयन शास्त्री जी की कथा शक्ति विद्युत ठेकेदार रमेश कुमार स्वर्णकार द्वारा कराई जा रही है। जिसका आज पांचवा दिवस है, आज भगवान के जन्म के विषय में बताया जाएगा एवं माखन चोरी के विषय में महाराज जी का यह कहना है कि भगवान के घर में तो इतने माखन थे की वह खा नहीं सकते थे वह गोपियों को अर्थात उनके भक्तों को खुश करने के लिए एवं होने प्रसाद प्रदान करने के लिए उनके घर में माखन चोरी करने जाते थे। जिससे उनके भक्त आनंदित होते थे इससे यह मालूम पड़ता है कि भगवान अपने भक्तों के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।
महाराज जी का यह उद्देश्य की सनातन धर्म के प्रति लोगों को आकर्षित करते हुए यह कहते हैं कि क्रिसमस में प्लास्टिक के पेड़ को ना सजाते हुए तुलसी के पेड़ की पूजा करें एवं तुलसी पत्र का उपयोग करें हमारे धर्म में इसका बहुत महत्व है तुलसी एक बहुत बड़ी आयुर्वेदिक औषधि है जिसका उपयोग अगर प्रत्येक दिन किया जाए तो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत अच्छी रहेगी एवं दिन प्रतिदिन हमारा शारीरिक एवं मानसिक रूप से विकास होगा।
आपको बता दें की गुरुजी एक मुट्ठी चावल देखकर लोगों का भूत भविष्य और वर्तमान बताने के लिए पूरे देश में विख्यात हैं एवं यह भागवत करते ही लोगों की सेवा में लग जाते हैं रात के 1:00 बजे हो या 4:00 बजे हो वह लोगों की सेवा में हमेशा तत्पर रहते हैं।

More Stories
कबाड़ कारोबार की आड़ में गुंडागर्दी! युवक को बंधक बनाकर की मारपीट, पिकअप लूटकांड में दो आरोपी गिरफ्तार
शिवनंदनपुर को CM साय की बड़ी सौगात! मंगल भवन निर्माण की घोषणा, जनप्रतिनिधियों को दिया विकास का मंत्र
गरियाबंद को 603 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात! CM विष्णुदेव साय ने 76 विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास