रायगढ़ : रायगढ़ जिले की महिला थाना की टीम ने घर में घुसकर नाबालिग बालिका से छेड़खानी करने वाले दो आरोपियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक महिला थाना में 14 फरवरी 2026 को पीड़िता की मां द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 13 फरवरी 2026 की रात करीब 11:30 बजे गांव का रोहन उरांव और पवन कुमार मिंज घर के पीछे से उनके मकान में घुसकर कमरे में सो रही उसकी नाबालिग बालिका के साथ गलत नियत से छेड़खानी करने लगे. बालिका के चिल्लाने पर परिजन जाग गए और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिन्हें देखकर दोनों आरोपी छिप गए.
पड़ोसियों द्वारा पकड़ने का प्रयास करने पर आरोपी हाथ छुड़ाकर जंगल की तरफ भाग गए. प्रार्थिया की रिपोर्ट पर *महिला थाना में अप.क्र. 10/2026 धारा 331(4), 74, 75(2), 3(5) बीएनएस 8 पॉक्सो एक्ट* के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में लिया गया.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन में पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया. और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई. आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने जुर्म कबूल किया.

More Stories
PM CARES Fund में ₹8,452 करोड़ का खजाना, 93% रकम FD में; एक साल में ब्याज से कमाए ₹469 करोड़
MP News: लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी पर मोहन सरकार का बड़ा फैसला, अगले 5 साल में खर्च होंगे ₹1.30 लाख करोड़
नीम की दातून सिर्फ गांव की परंपरा नहीं! जानिए दांतों और मसूड़ों के लिए इसके फायदे और सही इस्तेमाल