शाहिद कपूर की ओ रोमियो सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को सोशल मीडिया पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ने अबतक 1 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म आज यानी 13 फरवरी को ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
शाहिद कपूर की ओ रोमियो विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट की है। फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति के अलावा अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, फरीदा जलाल, नाना पाटेकर, दिशा पाटनी और विक्रांत मैसी जैसे कलाकार नजर आए हैं।
O Romeo Day 1 Collection Live Update, 1:30 pm: कितनी हुई फिल्म की कमाई?
फिल्म ने भारत में अबतक 1.61 करोड़ (ग्रॉस) की कमाई कर ली है।
O Romeo Day 1 Collection Live Update, 12:00 pm: शाहिद की फिल्म ने कमाए 1 करोड़
शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो ने दोपहर 12 बजे तक 1.08 करोड़ की कमाई कर ली है।
O Romeo Day 1 Collection Live Update, 10:00 am: पहले दिन की सुबह 10 बजे तक की कमाई
शाहिद और तृप्ति की फिल्म ओ रोमियो ने सुबह 10 बजे तक 59 लाख की कमाई कर ली है।
O Romeo Day 1 Live Update, 09:00 am: पहले दिन की अबतक की कमाई
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ने पहले दिन सुबह 9 बजे तक 36 लाख रुपये की कमाई की।

More Stories
जीवन की गुणवत्ता, सुशासन और मानवीय गरिमा सुनिश्चित करना
स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा! कर्मचारी की मौत के बाद गेट पर शव रखकर धरने पर बैठे परिजन, मुआवजे की मांग तेज
अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में आएगी और तेजी, कानून का उल्लंघन करने वालों पर होगी विधिसम्मत कार्रवाई