Silver Rate : एक ओर जहां एमसीएक्स पर चांदी के भाव में तेजी है तो सर्राफा मार्केट में गिरावट। दोपहर 12 बजे के करीब सर्राफा मार्केट में आज चांदी के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी के भाव एक झटके में ही आज 17188 रुपये टूटकर 241945 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। जीएसटी समेत चांदी अब 249203 रुपये प्रति किलो पर है। इसके बावजूद चांदी 29 जनवरी के अपने ऑल टाइम हाई 385933 रुपये किलो से 143988 रुपये सस्ती हो चुकी है।
आपके पोर्टफोलियो में कितना होना चाहिए निवेश?
ब्रोकरेज हाउस एमके वेल्थ मैनेजमेंट का मानना है कि मौजूदा निवेशकों को एक डायवर्सिफायड पोर्टफोलियो के हिस्से के रूप में सोने और चांदी में निवेश बनाए रखना चाहिए। ऐसे पोर्टफोलियो जहां सोने और चांदी का कुल एक्सपोजर 25 से 30 फीसदी से अधिक है, उनकी किसी पेशेवर सलाहकार से समीक्षा करानी चाहिए। ऐसे मामलों में आंशिक मुनाफावसूली का आकलन किया जा सकता है, जबकि रणनीतिक आवंटन को बरकरार रखा जा सकता है।
फरवरी में कैसी रही चांदी की चाल
1 फरवरी: चांदी के भाव 30 जनवरी के बंद भाव से 73599 रुपये टूटकर 265751 पर आ गए।
2 फरवरी: चांदी 29255 रुपये टूटकर 236496 रुपये प्रति किलो पर आ गई।
3 फरवरी: इस चांदी ने जोरदार वापसी की और 27496 रुपये की छलांग लगाकर 263695 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
4 फरवरी: चांदी में 18497 रुपये की उछाल दर्ज की गई और यह 282462 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
5 फरवरी: चांदी फिर से 28123 रुपये टूटकर 254339 रुपये प्रति किलो पर आ गई।
6 फरवरी: चांदी के भाव लगातार दूसरे दिन भी टूटे और यह 9410 रुपये टूटकर 244929 रुपये प्रति किलो पर आ गई।
9 फरवरी: चांदी के भाव 8736 रुपये उछलकर 253665 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए।
10 फरवरी: चांदी के भाव 5435 रुपये उछलकर 259100 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए।
11 फरवरी: चांदी के भाव 7349 रुपये उछलकर 266449 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए।
12 फरवरी: चांदी के भाव 7316 रुपये टूटकर 259133 रुपये प्रति किलो पर आ गए।

More Stories
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मैनपाट की पेयजल समस्या पर लिया त्वरित संज्ञान, तुरंत दिए निर्देश
Bengal CM 2026: BJP भी महिला मुख्यमंत्री चुन सकती है? 9 मई को शपथ ग्रहण
IPL 2026 प्लेऑफ्स शेड्यूल: फाइनल अहमदाबाद में, धर्मशाला और न्यू चंडीगढ़ में क्वालीफायर मैच