June 25, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

बॉर्डर 2 के बाद सलमान खान ने वरुण धवन को किया कॉल, कहा – “मुझे तुम पर गर्व है बेटा”

वरुण धवन ने फिल्म बॉर्डर 2 में काम किया जिसमें उनके साथ सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी लीड रोल में थे। इस फिल्म में वरुण की परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया था।

बॉर्डर 2 इस साल की सक्सेसफुल और हिट फिल्म में से एक है। इस फिल्म में वरुण धवन, सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी लीड रोल में थे। फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है। वरुण जिन्हें फिल्म रिलीज से पहले काफी ट्रोल किया गया था, उनकी फिल्म रिलीज के बाद काफी तारीफ हुई। उनकी परफॉर्मेंस को अच्छा रिव्यू मिला था। अब वरुण ने हाल ही में बताया कि सलमान खान ने इस फिल्म के बाद उन्हें कॉल किया था और कहा क्या, यह आपको आगे बताते हैं।
सलमान खान ने क्या कहा था

मीडिया टुडे से बात करते हुए वरुण ने कहा, ‘जब ट्रोलिंग हो रही थी, मुझे तब सलमान भाई का कॉल आया और वह हंस रहे थे। उन्होंने कहा अच्छी चीजें आने वाली हैं। यही उन्होंने बस कहा। उनकी सलाह और विश्वास मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। बाद में जब बॉर्डर 2 रिलीज हुई और इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला, उन्होंने फिर मुझे कॉल किया और कहा कि वह मेरे और बाकी सबके लिए काफी खुश हैं। लेकिन एक बात जो उन्होंने मुझे कही वो भी सुबह 2 बजे, जिसे सुनकर मैं बेड पर खड़ा हो गया वो ये कि उन्होंने कहा, मुझे तुम पर गर्व है बेटा। वो मेरे लिए बहुत बड़ा मोमेंट था क्योंकि वह आसानी से लोगों की तारीफ नहीं करते हैं। उनकी तारीफ ने मुझे बहुत कॉन्फिडेंस दिया। मुझे फिल्म और भगवान कृष्ण पर विश्वास था और जो भी हुआ वो अब इतिहास का हिस्सा है।
वरुण को क्यों किया जा रहा था ट्रोल

बता दें कि जब बॉर्डर 2 का टीजर और गाना रिलीज हुआ था तब वरुण की स्माइल को लेकर लोगों ने एक्टर को ट्रोल किया। लोगों को शक था कि वरुण, परम वीर चक्र कर्नल होशियार सिंह दहिया का किरदार निभा पाएंगे या नहीं। लेकिन उस वक्त वरुण ने सिर्फ एक ही स्टेटमेंट दी थी कि वह बस अपने काम के जरिए लोगों को जवाब देंगे। उनका काम ही अब बात करेगा।

बॉर्डर 2 की बात करें तो यह फिल्म 23 जनवरी को रिलीज हुई थी जो 1997 में रिलीज हुई बॉर्डर का सीक्वल है। फिल्म में पहले पार्ट से सिर्फ सनी देओल थे।
वरुण की अपकमिंग फिल्में

बता दें कि वरुण अब नो एंट्री 2 और है जवानी तो इश्क होना है मूवी में नजर आने वाले हैं। नो एंट्री 2 में वरुण के साथ दिलजीत दोसांझ और अर्जुन कपूर होंगे। वहीं है जवानी तो इश्क होना है में वरुण के साथ मृणाल ठाकुर और मौनी रॉय होंगी।