August 19, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

राजस्थान में सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा का पेपर लीक

जयपुर. राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान में  सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया है। परीक्षा आज सुबह 9 बजे होनी थी। आरपीएससी उप सचिव ने यह जानकारी दी। सामान्य ज्ञान का पेपर लीक होने की वजह से परीक्षा स्थगित की गई है। दूसरी पारी की परीक्षा में कोई फेरबदल नहीं किया गया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से 21 से 27 दिसंबर तक परीक्षा हो रही है। 24 दिसंबर-पहली पारी में 22 हजार 356 और दूसरी पारी में 7740 परीक्षार्थी शामिल होने है।  जबकि 26 दिसंबर-पहली पारी में संस्कृत की परीक्षा में 8160 और दूसरी में 7608 परीक्षार्थी शामिल होंगे। 27 दिसंबर-केवल पहली पारी में पेपर होगा। इसमें 24 परीक्षार्थी शामिल होंगे। 24 दिसंबर-पहली पारी में 22 हजार 356 अभ्यर्थी शामिल होने थे। लेकिन उदयपुर में गड़बड़ी के चलते परीक्षा को निरस्त कर दिया है। 

उदयपुर पुलिस ने 40 लोगों को हिरासत में लिया 

माध्यमिक शिक्षा सेकंड ग्रेड टीचर के लिए आज होने वाला GK का पेपर निरस्त किया गया है। आज सुबह 9 बजे से शुरू होनी थी यह लिखित परीक्षा। पेपर लीक होने पर उदयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई की है।  उदयपुर पुलिस ने हिरासत में लिए 40 से अधिक लोग हिरासत में लिए गए है। इनमें आज पेपर देने वाले कुछ अभ्यर्थी भी शामिल है। एसपी विकास शर्मा ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।  बता दें,  वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा 2022 (माध्यमिक शिक्षा विभाग), ग्रुप-C की आज से परीक्षा शुरू होनी थी। सामान्य ज्ञान की परीक्षा को पेपर लीक हो गया। 

अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंच गए थे

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने जानकारी देते हुए कहा है कि आज सुबह 9 से 11 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होनी थी। दोपहर 2 से 4.30 बजे तक विज्ञान विषय की परक्षा 461 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पेपर देने पहुंच गए थे। लेकिन पेपर लीक होने की जानकारी मिलने पर रोष देखा गया। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। पेपर लीक होने पर आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने गहलोत सरकार को निशाने पर ले लिया।