रायपुर। नगर पालिक निगम में प्राप्त गन्दगी से सम्बंधित जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए नगर निगम आयुक्त विश्वदीप द्वारा दिए गए आदेशानुसार और नगर निगम नगर निवेशक आभाष मिश्रा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही, जोन 6 जोन कमिश्नर यादव के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 6 अंतर्गत चंद्रशेखर आजाद वार्ड क्रमांक 60 अंतर्गत चौरसिया कॉलोनी में चाँद ब्रेड फैक्ट्री की स्वच्छता व्यवस्था का नगर निगम जोन 6 नगर निवेश विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया.
इस दौरान वहाँ गन्दगी पायी गयी और प्राप्त जनशिकायत स्थल पर सही मिली. इस पर नगर निगम जोन 6 जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन 6 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री आदिव्य हाजरी, स्वच्छता निरीक्षक सर्वश्री महेन्द्र कलीहारी, अजय शर्मा, अभिषेक जायसवाल, कार्य सहायक टोकेश्वर ध्रुव की उपस्थिति में तत्काल स्थल पर चाँद ब्रेड फैक्ट्री को सीलबंद करने की नियमानुसार कड़ी कार्यवाही करते हुए प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया.

More Stories
PM CARES Fund में ₹8,452 करोड़ का खजाना, 93% रकम FD में; एक साल में ब्याज से कमाए ₹469 करोड़
MP News: लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी पर मोहन सरकार का बड़ा फैसला, अगले 5 साल में खर्च होंगे ₹1.30 लाख करोड़
नीम की दातून सिर्फ गांव की परंपरा नहीं! जानिए दांतों और मसूड़ों के लिए इसके फायदे और सही इस्तेमाल