बलरामपुर।मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण IAS भीम सिंह व प्रमुख अभियंता PRD केके कटारे ने बलरामपुर- रामानुजगंज ज़िले में चल रहे पीएम जनमन सड़को का निरीक्षण किया।
दो दिवसीय निरीक्षण में ज़िले के कुल 6 सड़को का गहन निरीक्षण एवं गुणवत्ता जांच की गई। लक्षित हितग्राही विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा आदिवासियों से रुक कर वार्तालाप किया गया जनमन की सड़को से उनके दिनचर्या में क्या परिवर्तन आया इस संबंध में भीम सिंह द्वारा उनसे प्रश्नोत्तर किया गया। सभी सड़को में मोबाइल टेस्टिंग लैब के माध्यम से जांच की गई जिसमे सड़क लेयर की थिकनेस एवं बाकी मटेरियल की जांच हुई। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर मौजूद रही।

पहाड़ी कोरवा बिफना राम एदगे ने बताया कि जनमन सड़को से मोटर साइकिल, ट्रैक्टर का आना-जाना आसान हुआ है। पहले धान बेचने हेतु मोटर साइकिल से बोरा धान मंडी ले जा रहे थे। अब ट्रैक्टर से फुल लोड धान का बोरा ले जा रहे है। साथ ही पहाड़ी कोरवा सूखना हसदा व परमेश्वर हसदा ने रोड में डामर की मोटाई बढ़ाने की बात कही। पहाड़ी कोरवा गुरेन्दर ने बताया कि उनके आवास हेतु ईट, सीमेंट जनमन के सड़क के माध्यम से पहुंच रहा है।

भीम सिंह ने जनमन सड़क के नजदीक निवासरत लगभग हर पीवीटीजी पहाड़ी कोरवा से बात की। जिसमे भीम सिंह ने उनसे यह भी पूछा गया कि यह सड़क किस योजना से बन रही है। जिस पर उन्हें बसाहट के अंदर संतोष प्रद जवाब नहीं मिल पाया। कार्यपालन अभियंता पीएमजीएसवाई को जनमन योजना के प्रचार के लिए एवं हितग्राहियों के जागरूक करने हेतु वाल राइटिंग करने एवं पंचायतों की बैठकों में पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को भेज कर योजना की जानकारी लक्षित हितग्राहियों को देने के निर्देश दिए।
जांच के दौरान एक सड़क पस्ता चिलमाखुर्द पीएमजीएसवाई रोड से बासीमुड़ा में हुए डामर कार्य में प्रमुख अभियंता केके कटारे एवं भीम सिंह ने नाराजगी जताई गई। सड़क के उप अभियंता को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। ठेकेदार को बीटी सरफेस को पुनः बनाए जाने के निर्देश दिए गए अर्थात् पूरी सड़क में फिर से डामर किया जाएगा।

More Stories
PM CARES Fund में ₹8,452 करोड़ का खजाना, 93% रकम FD में; एक साल में ब्याज से कमाए ₹469 करोड़
MP News: लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी पर मोहन सरकार का बड़ा फैसला, अगले 5 साल में खर्च होंगे ₹1.30 लाख करोड़
नीम की दातून सिर्फ गांव की परंपरा नहीं! जानिए दांतों और मसूड़ों के लिए इसके फायदे और सही इस्तेमाल