गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में आगामी हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों के मद्देनजर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है, जिले के 9 स्कूलों के शिक्षकों और प्राचार्यों को छात्रों के मूल्यांकन टेस्ट तथा शिक्षकीय दायित्वों में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
दरअसल, कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने पेंड्रा और मरवाही विकासखंड के विभिन्न शासकीय हाई स्कूलों हायर सेकंडरी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुड़कई, निमधा, अनडी, मडवाही सहित अन्य स्कूलों में शिक्षकों द्वारा पढ़ाए जा रहे विषयों, छात्रों के मूल्यांकन टेस्ट और कक्षा शिक्षण की गुणवत्ता का जायजा लिया गया। निरीक्षण में पाई गई कमियों और लापरवाही के आधार पर संबंधित शिक्षकों एवं प्राचार्यों को नोटिस जारी किया गया है।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पिछले वर्ष का बोर्ड परीक्षा परिणाम संतोषजनक नहीं रहा था, जिस पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी जताई थी। बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने स्पष्ट कार्ययोजना बनाने और परीक्षा की व्यापक तैयारी कराने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में शिक्षा विभाग लगातार जिले के स्कूलों का निरीक्षण कर रहा है। कक्षाओं में जाकर अध्ययन-अध्यापन के स्तर की समीक्षा की जा रही है।

More Stories
छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों को बड़ी राहत: मरम्मत और संधारण कार्यों के लिए जारी हुए 22.6 करोड़ रुपए
अवैध रेत खनन बना जानलेवा: ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, दो गंभीर घायल
मानसून के साथ हरियाली मिशन शुरू: बलौदाबाजार में 2 लाख सीड बॉल से फिर हरे होंगे जंगल