April 19, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

धुरंधर 2 का टीजर वायरल, लेकिन टीम को झटका – बिना परमिशन ड्रोन उड़ाने पर लोकेशन मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज

धुरंधर 2 की टीजर रिलीज हो गया है और रिलीज होते ही टीजर सोशल मीडिया पर छाया है। सब टीजर को लेकर बात कर रहे हैं और अपना रिव्यू दे रहे हैं। लेकिन इस बीच फिल्म की टीम के लिए एक बुरी खबर आई है। बिना परमिशन ड्रोन उड़ाने के मामले में मुंबई पुलिस ने लोकेशन मैनेजर के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

क्या है मामला

ऑफिशियल्स के मुताबिक अथॉरिटी के आदेशों को जानबूझकर उल्लंघन करने पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223 के तहत लोकेशन मैनेजर रिंकू राजपाल वाल्मीकि के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक

फिल्म की शूटिंग के लिए जो इक्विपमेंट्स यूज हुए, उन्हें इस्तेमाल करने से पहले क्रू ने आवश्यक परमिशन नहीं ली।

कहां हुआ ड्रोन का यूज

फोर्ट एरिया पर एरियर वाहनों का यूज करना बिल्कुल मना है क्योंकि यहां महत्वपूर्ण सरकारी और वित्तीय इंस्टीट्यूशन से पास है। इस जगह की हमेशा चेकिंग होती है और कोई भी एयरस्पेस में गतिविधियां होती हैं तो इसके खिलाफ एक्शन लिया जाता है।

अथॉरिटीज का कहना है कि पूरी क्रू जिसमें संजय दत्त भी शामिल थे, उन्होंने 1 फरवरी को वहां शूटिंग की। यह उस जगह पर धुरंधर की शूटिंग का तीसरा दिन था। इसी शेड्यूल के दौरान पुलिस को अनऑथराइज्ड ड्रोन से कुछ मोमेंट्स दिखे।

पाकिस्तान का बनाया जा रहा था लोकेशन

30 जनवरी से प्रोडक्शन टीम ने ऐतिहासिक फोर्ट को ट्रांसफॉर्म करके उसे पाकिस्तान की पुरानी गलियों की तरह बनाया शूट के लिए। पब्लिक प्लेस में हुए इस ट्रांसफॉर्मेशन ने स्थानीय निवासियों और सुरक्षाकर्मियों दोनों का ध्यान अपनी ओर अट्रैक्ट किया। पुलिस ने जैसे ही ड्रोन का पता लगाया तो फिर लोकेशन मैनेजर को नोटिस भेजा और इसके बाद सारी फॉर्मैलिटीज को पूरा करने के बाद वहां से सबको जाने को कहा।

इस मामले में कोई भी गिरफ्तारी नहीं हुई है और ना ही किसी को हिरासत में लिया है। मुंबई पुलिस फिल्मिंग एक्टिविटीज को मॉनिटर कर रहे हैं हाई सिक्योरिटी जोन्स के साथ।