आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की सात फरवरी से शुरुआत होने जा रही है। पाकिस्तान ने आगामी टूर्नामेंट में 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले भारत के खिलाफ ग्रुप मैच का बॉयकॉट करने का फैसला किया है। पाकिस्तान सरकार के इस निर्णय को बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने से जुड़ा एक राजनीतिक विरोध माना जा रहा है। भारत और पाकिस्तान ग्रुप ए का हिस्सा हैं, जिसमें नामीबिया, नीदरलैंड और अमेरिका शामिल हैं। राशिद तलीफ को पाकिस्तान के अगले राउंड में जाने पर शक है लेकिन उम्मीद का दामन नहीं छोड़ा। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान तलीफ ने कहा कि अगर फिर से भारत के खिलाफ मैच की स्थिति आई तो इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) क्या करेगी? पाकिस्तान टीम 2024 टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप चरण से ही बाहर हो गई थी।
दरअसल, लतीफ से न्यूज18 पर बातचीत के दौरान पूछा गया कि अगर ग्रुप मैच नहीं होता है तो क्या आपको लगता है कि पाकिस्तान सुपर-8 या बाद के चरण के लिए आसानी से क्वालिफाई कर लेगा? पूर्व कप्तान ने जवाब में कहा, ”मुझे शक है। जब हम वेस्टइंडीज में खेले थे तो अगले राउंड के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाए। यह एक मुद्दा है लेकिन पाकिस्तान यह नहीं सोचेगा कि वो क्वालिफाई करेगा या नहीं। आईसीसी सोचेगा कि अगर पाकिस्तान अगले राउंड में चला गया और भारत के साथ फिर खेलने से इनकार दिया तो मुश्किल होगी। मुझे लगता है कि पाकिस्तान क्वालिफाई कर जाएगा क्योंकि वह स्पिन ट्रैक पर नामीबिया, यूएसए और नीदरलैंड्स को हरा सकता है। लेकिन बारिश एक फैक्टर होगी। तो यह शह और मात है।”
वहीं, पाकिस्तान टी20 टीम के कप्तान सलमान अली ने कहा कि उन्होंने कहा कि खिलाड़ी सरकार या क्रिकेट बोर्ड के किसी भी निर्देश का पालन करेंगे। उन्होंने कहा, “हम बोर्ड के साथ अनुबंधित खिलाड़ी हैं और सरकार तथा बोर्ड ने जो भी फैसला लिया है सभी खिलाड़ी उसके साथ हैं।” उन्होंने साथ ही कहा कि टी20 वर्ल्ड कप सिर्फ भारत के खिलाफ मैच खेलने तक सीमित नहीं है और टीम श्रीलंका में हर मैच में अच्छा प्रदर्शन करने और टूर्नामेंट जीतने के इरादे से जा रही है। उन्होंने श्रीलंका रवाना होने से पहले कहा, “हमारे तीन अन्य ग्रुप मैच हैं और हम सभी जीतकर अगले दौर के लिए क्वालीफाई करने की कोशिश करेंगे।” पाकिस्तान अपने अभियान की शुरुआत सात फरवरी को नीदरलैंड के विरुद्ध करेगा, 10 फरवरी को अमेरिका और 18 फरवरी को नामीबिया से भिड़ंत होगी।

More Stories
पैरी नदी में अवैध रेत माफियाओं पर बड़ा प्रहार! 3 मशीनें और हाईवा जब्त, साय सरकार की सख्त कार्रवाई से मचा हड़कंप
मानसून ने पकड़ी रफ्तार! 13 राज्यों में दस्तक, कर्नाटक में बाढ़ जैसे हालात, अगले हफ्ते छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में एंट्री
रेलवे फाटक पार करने से पहले पढ़ लें ये खबर! 540 लोगों को दी गई चेतावनी, 12 जून तक चलेगा विशेष अभियान