बिलासपुर। गर्लफ्रेंड ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के सीने पर चाकू घोंपकर उसे मार डाला। युवक और युवती के बीच इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी। दो-तीन पहले युवक ने उसे मोबाइल पर ब्लॉक कर दिया। इससे नाराज युवती मंगलवार की सुबह चाकू लेकर उससे मिलने पहुंची। इस दौरान विवाद होने पर युवती ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।
मूलत: रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा निवासी कामता प्रसाद सूर्यवंशी (25) सिविल लाइन क्षेत्र के शुभम विहार स्थित शिक्षक कॉलोनी में अंजू लाल के मकान को किराए पर लेकर रहता था। वो उसलापुर में हरी-चटनी होटल में काम करता था। कुछ समय पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से युवक की पहचान सीपत क्षेत्र के ग्राम झलमला निवासी रोशनी सूर्यवंशी (22) से हुई थी। जिसके बाद दोनों बातचीत करने लगे थे।
पुलिस के अनुसार युवक-युवती दोनों एक-दूसरे को प्यार करने लगे थे। युवती उसे बेइंतहा प्यार करती थी। दो-तीन दिन पहले किसी बात को लेकर उनके संबंधों में दरार आ गया, जिस पर युवक ने युवती को मोबाइल पर ब्लॉक कर दिया। इससे नाराज युवती मंगलवार की सुबह उससे मिलने पहुंची। इस दौरान उसने घर का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलते ही युवती ने प्रेमी युवक को अपना मोबाइल फोन दिखाने कहा। जिससे दोनों के बीच झड़प शुरू हो गई।
युवती अपने हाथ में चाकू लेकर पहुंची थी। माना जा रहा है कि युवती को शक था कि युवक उससे ब्रेकअप कर किसी दूसरी युवती से दोस्ती कर लिया है। इसी बात से नाराज युवती उसे चाकू मारने के इरादे से पहुंची थी। विवाद के दौरान युवती ने चाकू से सीधे उसके सीने में वार कर दी, जिससे युवक जमीन पर गिर गया। बुरी तरह से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया।

More Stories
PM CARES Fund में ₹8,452 करोड़ का खजाना, 93% रकम FD में; एक साल में ब्याज से कमाए ₹469 करोड़
MP News: लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी पर मोहन सरकार का बड़ा फैसला, अगले 5 साल में खर्च होंगे ₹1.30 लाख करोड़
नीम की दातून सिर्फ गांव की परंपरा नहीं! जानिए दांतों और मसूड़ों के लिए इसके फायदे और सही इस्तेमाल