गरियाबंद/राजिम : गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र से एक दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। वार्ड क्रमांक 1 आमापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 14 में पदस्थ आंगनबाड़ी सहायिका की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. केंद्र परिसर में उनका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला. जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतका कामेश्वरी देवांगन उम्र 48 साल बीते कई सालों से आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर कार्यरत थीं. जब आंगनबाड़ी केंद्र में कोई अन्य कर्मचारी मौजूद नहीं था. तभी कामेश्वरी देवांगन ने ख़ुदकुशी कर लिया.
घटना की खबर मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। खबर पर राजिम थाना पुलिस फौरन घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
परिजनों ने पुलिस को बताया कि कामेश्वरी देवांगन पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थीं और अवसाद से जूझ रही थीं. आशंका जताई जा रही है कि मानसिक दबाव के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा। हालांकि पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
मृतका अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गई हैं. घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है. वहीं स्थानीय नागरिकों और आंगनबाड़ी कर्मियों में भी शोक की लहर व्याप्त है.
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के असल वजह का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल मामला जांच के दायरे में है.

More Stories
PM CARES Fund में ₹8,452 करोड़ का खजाना, 93% रकम FD में; एक साल में ब्याज से कमाए ₹469 करोड़
MP News: लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी पर मोहन सरकार का बड़ा फैसला, अगले 5 साल में खर्च होंगे ₹1.30 लाख करोड़
नीम की दातून सिर्फ गांव की परंपरा नहीं! जानिए दांतों और मसूड़ों के लिए इसके फायदे और सही इस्तेमाल