इंदौर। इंदौर-देवास रोड स्थित अर्जुन बड़ौद की सर्विस रोड की हालत खराब हो चुकी है। इंदौर से देवास की ओर जाने वाली सर्विस रोड के ऊंचे-नीचे होने से सड़क के तीखे किनारों से वाहन चालकों के टायरों में कट लगा रहे हैं। कई वाहन चालकों के टायर तक फट रहे हैं।
इनसे फिसलकर दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। एक बड़ा सवाल यह है कि इंदौर और देवास के बीच वाहन चालकों को टोल टैक्स चुकाने के बावजूद भी सही सड़क नहीं मिल पा रही है। इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों की संख्या में बड़े ट्रालों और ट्रकों के निकलने से सर्विस रोड के पास की मिट्टी की सड़क नीचे धंस चुकी है।
डामर की सड़क ऊपर हो तीखी नालीनुमा हो चुकी है। इसके कारण सड़क के ऊपर-नीचे होने से कई वाहन चालकों के टायरों में कट लगकर फट रहे हैं। वहीं, मिट्टी की सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे भी हो चुके हैं। इससे दो और चार पहिया वाहन चालक हिचकोले खाते हुए चलते हैं।
300 मीटर के हिस्से में बहुत ज्यादा गड्ढे
यदि कोई वाहन चालक तेज रफ्तार से निकलता है, तो कोई भी बड़ी दुर्घटना का शिकार हो सकता है। दोपहिया वाहन चालक के जरा-सा संतुलन बिगड़ने पर गिरकर या बड़े गड्ढों के कारण हादसे का शिकार हो सकता है।
साथ ही क्षिप्रा की ओर जाने वाले मार्ग पर 300 मीटर हिस्से में भी बहुत ज्यादा गड्ढे हो रहे हैं। इससे वाहन चालकों को इस मार्ग से निकलने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रवीण यादव के अनुसार सर्विस रोड की हालत खराब है तो उसको दिखवाता हूं। सुधार कार्य करवाया जाएगा।

More Stories
पुराना गौरेला में अवैध महुआ शराब पर बड़ी कार्रवाई, 6 लीटर हाथ भट्ठी शराब जब्त
इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल स्थगित: ₹15,900 से ₹25,000 होगा स्टाइपेंड, सितंबर से बढ़ी राशि मिलने की उम्मीद
इंदौर के 103 करोड़ फर्जी बिल घोटाले में बड़ा झटका: इंजीनियर और ठेकेदार की जमानत खारिज