नयी दिल्ली, मार्क्सवादी राजनीतिज्ञ एवं केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन तथा जाने-माने फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र सहित पांच हस्तियों को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी , पार्श्व गायिका अलका याग्निक , बैंकर उदय कोटक तथा पूर्व टेनिस स्टार विजय अमृतराज (अमेरिका) समेत 13 हस्तियों को पद्म भूषण से सम्मानित करने की घोषणा की गयी है।
इनके अलावा क्रिकेटर रोहित शर्मा, हॉकी खिलाड़ी सविता पुनिया, उद्योगपति अशोक खरे , बांगला साहित्यकार अशोक कुमार हलदर , तारपी वादक भिकल्या लाडक्या धिंडा समेत 113 हस्तियों को पद्म श्री अंकरण से सम्मानित किया जाएगा।
सरकार ने रविवार को 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश भर के कुल 131 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करने की घोषणा की।

More Stories
शेख हसीना के दिल्ली से संबोधन पर बांग्लादेश की आपत्ति, भारत से कहा- ‘भगोड़े अपराधी’ को राजनीतिक मंच न दें
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का कहर! 22 बच्चों की मौत, सरकार ने सभी अस्पतालों को ICU और वेंटिलेटर तैयार रखने के दिए आदेश
भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ा तनाव! सुस्ता में बांध तोड़ने के आरोप से दोनों देशों के रिश्तों में फिर आई तल्खी