रायपुर। राजधानी रायपुर में महज एक साल के भीतर ही करोड़ों रुपये की लागत से बनी पीडब्ल्यूडी विभाग की सड़क उखड़ने लगी है। डामर की परत चादर की तरह खिसक रही है और सड़क पर जगह-जगह चौड़े गड्ढे बन गए हैं। यह मामला कौशल्या विहार (पूर्व में कमल विहार) गेट के सामने डुमरतराई सब्जी बाजार होते हुए फुंडहर जाने वाली सड़क का है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह सड़क फरवरी 2025 में दो करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाई गई थी, लेकिन कुछ ही महीनों में इसकी हालत खराब हो गई। जिसके बाद सड़क की बिगड़ती स्थिति से हादसों का खतरा मंडराने लगा।
जब बदहाल सड़क का मामला सामने आया, तो पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी आनन-फानन में मरम्मत कार्य में जुट गए। सड़क खोदने के कुछ ही घंटों बाद डामरीकरण भी कर दिया गया।
पीडब्ल्यूडी अधिकारी आशीष नागपुरे ने बताया कि रोड को वापस से बनाया जा रहा है। रफनेस को खत्म करने के लिए इसे ठीक किया जा रहा है। अगर रोड को ऐसे ही चलने देते, तो एक्सीडेंट होने की संभावना होती। जहां-जहां रोड में दिक्कत है, उसे बनाया जा रहा है। फिर से डामर डालकर रोड को प्लेन किया जा रहा है।

More Stories
A66 हाईवे पर मौत का तांडव! गलत दिशा में दौड़ी कार ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, 2 अफसर समेत 7 की दर्दनाक मौत
400 फीट गहरी ब्लू वाटर खदान में 4 दिन से रेस्क्यू, शव अब भी लापता; AAP ने उठाए गंभीर सवाल, मांगा ₹50 लाख मुआवजा
न्यू डेल्ही स्वीट्स के कलाकंद में मच्छर! शिकायत के बाद खाद्य विभाग की कार्रवाई, सैंपल जांच के लिए भेजा