विकासखंड शिक्षा अधिकारी को मामले की जानकारी ही नहीं
बगैर प्रश्न पत्र के कई संकुल में असमंजस बनी हुई थी!!
सरायपाली// अविनाश साहू :
प्रदेश में अर्धवार्षिक परीक्षा का संचालन किया जा रहा है. जिसमें (पहली से आठवीं ) प्राथमिक और मिडल स्कूलों मे बच्चों का परीक्षा जारी है. विकासखंड सरायपाली के कई संकुल केंद्रों में तीसरी कक्षा और सातवीं कक्षा का अंग्रेजी प्रश्न पत्र पहुचा ही नहीं, जबकि कल 9 जनवरी को इस विषय की परीक्षा होना है!
सवाल यह उठता है कि आखिर शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी कर क्या रहे हैं? क्या संकुल संचालक BEO को जानकरी नहीं दिए होंगे?
विकासखंड शिक्षा अधिकारी को पूछने पर उनका कहना है कि इस मामले में उन्हें जानकरी नहीं!!
पूछने पर संकुल प्रभारी कहते हैं सूचना दी गई है व्यवस्था की जाएगी!
उल्लेखनीय है कि अक्सर विवादों में सरायपाली का शिक्षा विभाग रहा है , कहीं एकल शिक्षक है तो कहीं भगवान भरोसे पढ़ाई हो रही है!
कभी लाखों का फर्जी बिल को लेकर , तो कभी बिजली बिल को लेकर , कभी शिक्षक निलंबित होता है, तो कभी अधिकारी, तो कभी किसी का demotion हो जाता है!
जांच के नाम पर इस विभाग में भी खानापूर्ति ही होती है!
खैर…
इस मामले को लेकर जब
सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद इरफ़ान शेख को कुछ स्कूलों के प्राचार्य द्वारा जानकारी दी गई कि कक्षा तीसरी और सातवीं का प्रश्न पत्र नहीं पहुचा है, तो शेख जी ने मामले में उच्च अधिकारियों से संपर्क किया , तो पूरे विभाग में हलचल मच गया. सील बंद प्रश्न पत्र परीक्षा के पूर्व नहीं मिला था. दूसरे दिन Beo टीकम पटेल से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि demand पत्र भेजा गया है और संकुल को manage करने, argest करने कहा गया है.
आज विभाग द्वारा PDF के माध्यम से प्रश्न पत्र mail किया गया, तब जाकर संकुल समन्वयक ने print out निकाल कर प्राचार्यों को दिया.
अब आगे भविष्य में देखना होगा कि इस प्रकार की घोर लापरवाही ना हो क्यूँ की कुछ हफ्तों बाद ही pre Board exam 10 वीं , 12 वी का होने को है और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो, बच्चों के भविष्य की चिंता शिक्षक व अधिकारीगण करें!

More Stories
जिला बनवा दें और 300 करोड़ दें, मैं पार्टी के साथ रहूंगी: MP की बागी विधायक निर्मला सप्रे ने दी चुनौती
इंदौर में 4 महीनों में 3,004 नए TB मामले, 28 मरीजों की मौत; स्वास्थ्य विभाग ने जताई चिंता
पश्चिम बंगाल के नए सीएम होंगे सुवेंदु अधिकारी, कल शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी और शाह होंगे मौजूद