रायगढ़। शुक्रवार को जिले में धान खरीदी को लेकर घरघोड़ा में किसान गुस्से में दिखाई दिए। सरकार के 21 क्विंटल प्रति एकड़ खरीदी की घोषणा के बाद भी कुडूमकेला धान मंडी में 16 क्विंटल धान खरीदी की जा रही थी। ऐसे में 5 गांव किसानों ने अपनी मांगो को लेकर चक्काजाम कर दिया। जहां तकरीबन 4 घंटे तक ग्रामीणों का आंदोलन चला।
घरघोड़ा ब्लॉक के कुडूमकेला धान मंडी में धान खरीदी का काम चल रहा है। जहां किसानों से प्रति एकड़ 16 क्विंटल धान लिया जा रहा था। ऐसे में किसानों ने शासन के घोषणानुसार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान लेने की मांग को लेकर आज आंदोलन शुरू कर दिया। शुक्रवार को मंडी के मेन रोड पर ग्रामीण सडक़ पर बैठे और अपनी मांगो को लेकर नारेबाजी करने लगे। विरोध प्रदर्शन में कुडूमकेला, कोसमघाट, पुरी, पुसल्दा और पिलाईदरहा के बड़ी संख्या में किसान शामिल रहे। साथ ही ट्रैक्टर में किसान धान लेकर पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई और आवागमन बाधित रहा।

More Stories
A66 हाईवे पर मौत का तांडव! गलत दिशा में दौड़ी कार ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, 2 अफसर समेत 7 की दर्दनाक मौत
400 फीट गहरी ब्लू वाटर खदान में 4 दिन से रेस्क्यू, शव अब भी लापता; AAP ने उठाए गंभीर सवाल, मांगा ₹50 लाख मुआवजा
न्यू डेल्ही स्वीट्स के कलाकंद में मच्छर! शिकायत के बाद खाद्य विभाग की कार्रवाई, सैंपल जांच के लिए भेजा