बिलासपुर। बाइक सवार लुटेरों ने मोपेड सवार दंपती को निशाना बनाया। शहर के व्यस्ततम मार्ग पर बदमाशों ने उनका पीछा किया और मौका पाकर महिला का पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में कैश, मोबाइल और महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे थे। वारदात सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। सिविल लाइन क्षेत्र के अज्ञेय नगर निवासी राजीव कटकवार किराना व्यापारी हैं। वो अपनी पत्नी यशु कटकवार के साथ गुरुवार की देर शाम मोपेड पर होकर मार्केट जाने निकले थे। दोनों अभी करबला स्थित अपनी किराना दुकान के पास पहुंचे थे।
तभी शाम करीब 6:30 बजे भाजपा कार्यालय के पास बाइक सवार दो युवक उनका पीछा करते आ रहे थे। युवकों ने मौका पाकर मोपेड के पीछे बैठी महिला यशु के कंधे पर लटके पर्स को झपट्टा मारकर छीन लिया फिर तेजी से भाग निकले।
इस दौरान मोपेड सवार पति-पत्नी ने चिल्लाते हुए उनका पीछा किया। लेकिन, बाइक सवार बदमाश काफी तेज रफ्तार से आगे बढ़ गए, जिसके बाद गलियों से होकर भाग गए। उन्होंने इस घटना की जानकारी सिटी कोतवाली थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर को दी। लूट की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने संभावित रास्तों पर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़िता यशु कटकवार ने बताया कि लूटे गए पर्स में नकदी, मोबाइल, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, करबला रोड पर अलग-अलग संस्थानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। ताकि आरोपियों की बाइक की पहचान कर उनकी धरपकड़ की जा सके। हालांकि, पुलिस की घेराबंदी और देर रात तक बाइकर्स बदमाश की तलाश की जाती रही। लेकिन, उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है।

More Stories
A66 हाईवे पर मौत का तांडव! गलत दिशा में दौड़ी कार ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, 2 अफसर समेत 7 की दर्दनाक मौत
400 फीट गहरी ब्लू वाटर खदान में 4 दिन से रेस्क्यू, शव अब भी लापता; AAP ने उठाए गंभीर सवाल, मांगा ₹50 लाख मुआवजा
न्यू डेल्ही स्वीट्स के कलाकंद में मच्छर! शिकायत के बाद खाद्य विभाग की कार्रवाई, सैंपल जांच के लिए भेजा