रायपुर। आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप के निर्देशानुसार नगर निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर निगम जोन 4 स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर नगर निगम जोन क्रमांक 4 के अंतर्गत शास्त्री बाजार मुख्य मार्ग में कचरा डालने, आउटलेट में गन्दगी और खाद्य सामग्रियों को नाली में फेंकने की जनशिकायत नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणीग्रही के मार्गनिर्देशन में किये गए औचक निरीक्षण के दौरान स्थल पर सही मिलने पर सम्बंधित मोती महल होटल के संचालक पर तत्काल नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर स्थल पर 10 हजार रूपये का ई जुर्माना किया गया.
सम्बंधित होटल मोती महल के संचालक को होटल के आउटलेट में मिनी एसटीपी का निर्माण शीघ्र करवाने पुनः नोटिस देकर स्मरण पत्र दिया गया. अन्यथा की स्थिति में नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी सम्बंधित होटल मोती महल के संचालक को दी गयी है.

More Stories
A66 हाईवे पर मौत का तांडव! गलत दिशा में दौड़ी कार ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, 2 अफसर समेत 7 की दर्दनाक मौत
400 फीट गहरी ब्लू वाटर खदान में 4 दिन से रेस्क्यू, शव अब भी लापता; AAP ने उठाए गंभीर सवाल, मांगा ₹50 लाख मुआवजा
न्यू डेल्ही स्वीट्स के कलाकंद में मच्छर! शिकायत के बाद खाद्य विभाग की कार्रवाई, सैंपल जांच के लिए भेजा