रायपुर। राजधानी की केंद्रीय जेल में गैंगवार का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जेल के भीतर मारपीट, ब्लेडबाजी और जानलेवा हमलों की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। ताजा मामला बहुचर्चित यश शर्मा हत्याकांड से जुड़ा है, जिसमें इस केस के मुख्य गवाह कुशाल तोलानी पर जेल के अंदर चाकू से हमला किया गया।
ह को डराया धमकाया जा सके। जानकारी के अनुसार, कुशाल तोलानी को प्रतिबंधित धाराओं के एक मामले में सिर्फ एक दिन के लिए केंद्रीय जेल भेजा गया था, इसी दौरान उस पर जाननेवा हमला किया गया। आरोप है कि यक्ष शर्मा हत्याकाड़ के आरोपियों ने साजिश के तहत जेल के भीतर हमला करवाया, ताकि गवाह
बताया जा रहा है कि हमला करने वाला कैदी एनडीपीएस एक्ट में सजायाफ्ता है। उसने कुशाल तौलानी पर चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
पीडित पाल की और में इस पूरे मामले की लिखित शिकायत कलेक्टर और एसएसपी से की गई है। शिकायत में जेल के भीतर अपराधियों को मिल रही कथित सुविधाओं, गैंगवार और गवाहों की सुरक्षा को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए है

More Stories
चक्रधर समारोह में छत्तीसगढ़ी माटी के कलाकारों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
उफनती चिंतावागु बनी आफत, नगर सेना बनी ग्रामीणों की ढाल; बीमार महिला को बोट से पहुंचाया अस्पताल
CM विष्णुदेव साय ने ‘जशपुर: एक परिचय’ पुस्तक का किया विमोचन, जिले की विकास यात्रा और जनजातीय संस्कृति पर है खास फोकस