कोरबा. आगामी न्यू ईयर को लेकर क्रिसमस के एक दिन पहले पुलिस ने वाहनों की विशेष जांच की. जिसमें नशा व यातायात नियमों का उल्लंघन कर फर्राटे भरने वाले चालकों पर कार्रवाई की गाज गिरी है. पुलिस ने 22 वाहनों को जप्त कर न्यायालय में पेश किया है.
पुलिस अधीक्षक द्वारा क्रिसमस व आगामी न्यू ईयर को देखते हुए विशेष सतर्कता व चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं. निर्देशों के परिपालन में पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर शराबी चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. साथ ही तेज गति, बिन हेलमेट व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है.
पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के अन्तर्गत कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में 24 दिसंबर को जिले के विभिन्न स्थानों पर वाहनों की चेकिंग की गई. इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 22 चालकों को पकड़ कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई. पुलिस ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त व प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी.

More Stories
ओंकारेश्वर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मंदिर में करेंगी पूजा-अर्चना; कल सिकल सेल दिवस कार्यक्रम में होंगी मुख्य अतिथि
सक्ती पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: 1.44 करोड़ का गांजा जब्त, ओडिशा से राजस्थान जा रहे तस्कर 26 घंटे की घेराबंदी के बाद गिरफ्तार
Monsoon Crisis 2026: 42% बारिश की भारी कमी से बढ़ी चिंता, जून सूखा तो जुलाई पर भी मंडराया संकट