नयी दिल्ली, राष्ट्रपति द्रौपदी मुुर्मु ने देशवासियों को क्रिसमस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने बुधवार को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा,” क्रिसमस के शुभ अवसर पर, मैं सभी देशवासियों, विशेषकर ईसाई भाईयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। हर्ष और उल्लास का त्योहार क्रिसमस प्रेम और करुणा का संदेश देता है। यह पर्व प्रभु ईसा मसीह द्वारा मानवता के कल्याण के लिए दिए गए बलिदान की याद दिलाता है। यह पर्व हमें समाज में शांति, सद्भाव, समानता और सेवा की भावना को और सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है। आइए, हम सब, ईसा मसीह के दिखाए मार्ग पर चलने का दृढ़ संकल्प लें और एक ऐसे समाज का निर्माण करें जहां दया और समरसता की भावना को बढ़ावा मिले।”
क्रिसमस का पर्व ईसा मसीह के जन्म के अवसर पर 25 दिसम्बर को दुनिया भर में मनाया जाता है।

More Stories
चक्रधर समारोह में छत्तीसगढ़ी माटी के कलाकारों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
उफनती चिंतावागु बनी आफत, नगर सेना बनी ग्रामीणों की ढाल; बीमार महिला को बोट से पहुंचाया अस्पताल
CM विष्णुदेव साय ने ‘जशपुर: एक परिचय’ पुस्तक का किया विमोचन, जिले की विकास यात्रा और जनजातीय संस्कृति पर है खास फोकस