June 19, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

धान उपार्जन केंद्र सिंगबहाल में धान परिवहन में हेराफेरी करने वाले 04 व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

महासमुंद- सरायपाली// अविनाश साहू:

प्रदेश भर में समर्थन मूल्य में धान खरीदी सतत रूप से जारी है , वहीं धान खरीदी में अनियमिता करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है । अवैध परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ एफ आई आर का प्रकरण दर्ज किया गया है।

महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुश्री अनुपमा आनंद द्वारा अवैध धान परिवहन / अनियमितता में बड़ी कार्रवाई की गई है. स्थानीय प्रशासन को सिंगबहाल धान उपार्जन केंद्र में धान की हेराफेरी के संबंध में सूचना मिली थी जिस पर खाद्य निरीक्षक अविनाश दुबे एवं तहसीलदार श्रीधर पंडा की टीम ने मौके में जाकर धान खरीदी केंद्र के प्रभारी बुध्दिवंत प्रधान को DO, DM राईस मिलर गेट पास एवं तौल पत्रक प्रस्तुत करने को कहा गया , जिस पर बुध्दिवंत प्रधान द्वारा DO, DM राईस मिलर गेट पास एवं तौल पत्रक प्रस्तुत किया गया। जिसको जांच करने पर DO में श्री भोलेनाथ इण्डस्ट्रीज छुईपाली का 350 क्विटंल का DO एवं DM में कुल 875 बोरा धान, धान उपार्जन केंद्र सिंगबहाल से श्री भोलेनाथ इंडस्ट्रीज छुईपाली को जारी करना पाया गया, जबकि ट्रक क्रमांक CG 06 HB 4361 में 500 बोरी धान लोड होना पाया गया।


उक्त अनियमितता में सिंगबहाल धान खरीदी केंद्र प्रभारी बुध्दिवंत प्रधान, कर्मचारी हेमंत साहु और गिरजाशंकर भोई सहित राइस मिल संचालक आशीष अग्रवाल निवासी छुईपाली की संलिप्तता पाए जाने पर चारों के खिलाफ सिंघोडा थाने में मामला दर्ज कराया गया है और धान सहित ट्रक को थाने के सुपुर्द किया गया है.

उक्त कृत्य शासन को हानि पहुंचाने की मंशा से होना पाया गया है..

संयुक्त जांच दल के द्वारा सहकारी समिति मर्या० सिंगबहाल के धान उपार्जन केन्द्र सिंगबहाल से मिल श्री भोलेनाथ इण्डट्रिज छुईपाली को जारी D.O. एवं DM के आधार पर ट्रक में लोड किए धान एवं उक्त से संबंधित दस्तावेजो, रजिस्टर, सीसीटिवी फुटेज की जांच में प्राप्त तथ्य के अनुसार सिंग़बहाल धान खरीदी केंद्र प्रभारी बुद्धिवंत प्रधान, हेमंत साहू तथा गिरिजाशंकर भोई के द्वारा जानबुझकर तय DM की मात्रा से कम धान ट्रक में लोड करना एवं शासन को हानि पहुंचाने का कार्य करना पाया गया और इस कृत्य में श्री भोलेनाथ इंडस्ट्रीज छुईपाली के संचालक आशीष अग्रवाल सक्रीय रूप से भागीदार होना पाते हुए उक्त अनियमितता में सम्मिलित दोषी 04 व्यक्तियों के विरुद्ध सिंघोड़ा थाने में मामला दर्ज दर्ज करवा कर प्रकरण को जांच लिया गया है!