August 25, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

कोदो का कहर: एक ही परिवार के 6 सदस्य बीमार

बलरामपुर. जिले के त्रिकुंडा गांव में रविवार को कोदो चावल को खाने के कारण एक ही परिवार के 6 लोग बीमार पड़ गए हैं. शाम तक सभी लोगों को उल्टी की शिकायत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, वाड्रफनगर में भर्ती कराया गया है. इनमें एक 15 साल का बालक भी शामिल है. (कोदो चावल खाने के बाद परिवार के 6 लोग पड़े बीमार)

दअरसल, एक ही परिवार के बसमतीया, देव कुमार, सुनीता, रामबकस, मिस्त्री और आकाश ने रविवार को दोपहर के वक्त कोटो चावल का सेवन किया. शाम तक सभी लोगों को उलटी होने लगी और चक्कर आने लगा. इसके बाद सभी को सिविल अस्पताल वाड्रफनगर में भर्ती कराया गया. जहां फिलहाल उनका इलाज जारी है.

चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच में फूड पॉइजनिंग की पुष्टि की है. प्रारंभिक जांच में कुंदरु की सब्जी को ही कारण माना जा रहा है, हालांकि लैब रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी.