भिलाई। सुपेला पुलिस ने उद्योगपति का ब्रीफकेस और उसमें रखे दो लाख रुपए चोरी करने वाले कर्मचारी सन्नी साहू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार उद्योगपति अतुल अग्रवाल की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।
प्रार्थी ने बताया कि 17 दिसंबर की शाम करीब 6.30 बजे वह अपने कारखाने से घर पहुंचे थे। उन्होंने अपना ऑफिस का ब्रीफकेस कर्मचारी सन्त्री को घर के अंदर रखने के लिए दिया था। अगली सुबह ऑफिस जाने के दौरान उन्होंने पत्नी से ब्रीफकेस मांगा। पत्नी ने जो ब्रीफकेस दिया, वह अलग था।
उसे खोलकर देखा तो उसमें रखे दो लाख रुपए नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सन्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि चोरी करने के बाद उसने ब्रीफकेस बदल दिया था। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि उसने लालच में और अपनी बहन की शादी के लिए पैसों की जरूरत के चलते यह चोरी की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। ताकि मामले से जुड़ी अन्य तथ्य भी सामने आ सके।

More Stories
चक्रधर समारोह में छत्तीसगढ़ी माटी के कलाकारों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
उफनती चिंतावागु बनी आफत, नगर सेना बनी ग्रामीणों की ढाल; बीमार महिला को बोट से पहुंचाया अस्पताल
CM विष्णुदेव साय ने ‘जशपुर: एक परिचय’ पुस्तक का किया विमोचन, जिले की विकास यात्रा और जनजातीय संस्कृति पर है खास फोकस