जगदलपुर। शहर से लगे अड़ावाल चौक में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रक के अचानक मोड़ देने से बाइक सवार अपना नियंत्रण खो बैठा और ट्रक के सामने अपनी बाइक के साथ गिर गया। ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, मृतक बी धर्मा राव ओडिशा का रहने वाला है और एनएमडीसी स्टील प्लांट में इंजीनियर के पद पर पदस्थ था। वह अपनी ड्यूटी कर मृतक आड़ावाल स्थित अपने किराए के मकान की तरफ लौट रहा था, तभी वह हादसे का शिकार हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची बोधघाट पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

More Stories
चक्रधर समारोह में छत्तीसगढ़ी माटी के कलाकारों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
उफनती चिंतावागु बनी आफत, नगर सेना बनी ग्रामीणों की ढाल; बीमार महिला को बोट से पहुंचाया अस्पताल
CM विष्णुदेव साय ने ‘जशपुर: एक परिचय’ पुस्तक का किया विमोचन, जिले की विकास यात्रा और जनजातीय संस्कृति पर है खास फोकस