गरियाबंद। छत्तीसगढ़–ओडिशा सीमा पर स्थित सोनाबेड़ा के आश्रित ढेकूनपानी सीआरपीएफ कैंप से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कैंप में तैनात एक जवान ने अपनी AK-47 राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गई है।
मृतक जवान की पहचान गोपीनाथ सबर के रूप में हुई है, जो ओडिशा के खरियार क्षेत्र के खरधरा गांव का निवासी था। घटना की सूचना मिलते ही कोमना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
खुदकुशी के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

More Stories
चक्रधर समारोह में छत्तीसगढ़ी माटी के कलाकारों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
उफनती चिंतावागु बनी आफत, नगर सेना बनी ग्रामीणों की ढाल; बीमार महिला को बोट से पहुंचाया अस्पताल
CM विष्णुदेव साय ने ‘जशपुर: एक परिचय’ पुस्तक का किया विमोचन, जिले की विकास यात्रा और जनजातीय संस्कृति पर है खास फोकस