बिलासपुर। इन दिनों जिले के ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथी का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। कुछ दिन पहले सीपत में हाथी ने एक महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। वहीं आज सुबह बिलासपुर से लगे ग्राम नगोई में हाथी का आतंक देखने को मिला, जब उसने सोती हुई महिलाओं और बच्चे पर हमला कर दिया।
हाथी के इस हमले में एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद हाथी जंगल की ओर विचरण करता हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने उसका वीडियो भी बनाया है, जिसमें हाथी पेड़ के पीछे छिपा हुआ साफ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह जंगली हाथी अपने झुंड से भटककर सीपत के जंगलों से होते हुए नगोई पहुंचा है। इसके पदचिह्न गांव के खेतों में भी मिले हैं।
बता दें कि पहली बार कोई जंगली हाथी बिलासपुर शहर से लगे ग्राम नगोई में पहली बार देखने को मिला है, जिसके बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

More Stories
शराब पार्टी बनी मौत की वजह! मामूली विवाद में दोस्त ने सब्बल से उतारा मौत के घाट, तालाब में छिपाए सबूत
बच्चों के बीच बैठकर पढ़ी ABCD, महिलाओं के काम को सराहा और पुनर्वास केंद्र पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का असर: परिवहन विभाग ने घंटों में सुलझाई शिकायत, आवेदक ने जताया संतोष