मध्य प्रदेश में पोस्टग्रेजुएट मेडिकल दाखिलों का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी अपडेट आ गई है। डायरेक्टरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन (DME), भोपाल ने MP NEET PG काउंसलिंग 2025 के राउंड-1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिए हैं। इस बार छात्रों की पहली पसंद में महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज (MGMMC), इंदौर और नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज (NSCBMC), जबलपुर शामिल रहे।
MP NEET PG Counsilling 2025 : राउंड-1 अलॉटमेंट स्टेटस कैसे देखें
उम्मीदवार अपना अलॉटमेंट रिजल्ट MP ऑनलाइन काउंसलिंग पोर्टल dme.mponline.gov.in पर देख सकते हैं। जिन्हें सीट मिली है, उन्हें 12 दिसंबर 2025 तक निर्धारित कॉलेज में रिपोर्ट करके अपना दाखिला कन्फर्म कराना होगा। रिपोर्टिंग के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेज साथ ले जाना अनिवार्य है।
MP NEET PG Counsilling 2025 : इस बार प्रक्रिया में बड़ा बदलाव
DME MP ने इस साल काउंसलिंग प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। राउंड-2 या मॉप-अप राउंड में अपग्रेडेशन चाहने वाले उम्मीदवारों को अब राउंड-1 या राउंड-2 एडमिशन के समय ग्रामीण सेवा बॉन्ड या सीट-लीविंग बॉन्ड जमा नहीं करना होगा। इसके बदले उम्मीदवारों को 500 रुपये के स्टाम्प पेपर पर नोटराइज़्ड हलफ़नामा जमा करना होगा, जिसमें यह घोषणा हो कि अगर उन्हें आगे अपग्रेडेशन नहीं मिलता, तो वे निर्धारित बॉन्ड समय पर जमा करेंगे।
MP NEET PG Counsilling 2025 : राउंड-1 सीट छोड़ना है? यहा है नई सुविधा
जिन उम्मीदवारों ने राउंड-1 में सीट ली है और आगे अपग्रेडेशन का इंतजार करना चाहते हैं, वे राउंड-2 शुरू होने से दो दिन पहले तक अपनी सीट छोड़ सकते हैं। ऐसा करने पर उन पर कोई सीट लीविंग बॉन्ड लागू नहीं होगा और वे राउंड-2 में भी हिस्सा ले सकेंगे।
MP NEET PG Counsilling 2025 : काउंसलिंग किन सीटों के लिए है?
MP NEET PG काउंसलिंग में ऑल इंडिया कोटा (AIQ) की सीटें और 50% स्टेट कोटा सीटें शामिल हैं। पूरे मध्य प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पीजी दाखिलों की प्रक्रिया इसी काउंसलिंग से पूरी होती है।

More Stories
चक्रधर समारोह में छत्तीसगढ़ी माटी के कलाकारों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
उफनती चिंतावागु बनी आफत, नगर सेना बनी ग्रामीणों की ढाल; बीमार महिला को बोट से पहुंचाया अस्पताल
CM विष्णुदेव साय ने ‘जशपुर: एक परिचय’ पुस्तक का किया विमोचन, जिले की विकास यात्रा और जनजातीय संस्कृति पर है खास फोकस