ऑनलाइन टोकन में दिक्कत, गिनती के एक दो किसानों का ही कटा
धान खरीदी नहीं होने से किसान परेशान
महासमुंद- सरायपाली :
सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक सहकारी समितियों में आज से धान खरीदी सीजन का शुभारंभ हुआ, लेकिन प्रभारीयों और ऑपरेटरो के हड़ताल के चलते पहले ही दिन खरीदी प्रभावित हुई है.
उपार्जन केंद्र सुना सुना नजर आ रहा है. समितियों में ना साफ सफाई हुई ना ही डाटा एंट्री की व्यवस्था.

समिति प्रबंधक और अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि धान खरीदी कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित किया जाएगा। किसानों की सुविधा, समय पर तौल एवं अनियमितताओं की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
आज ख़रीदी के पहले दिन नवीन कृषि उपज मंडी सरायपाली में केवल बारदाना नजर आया और उसकी भी एंट्री नहीं हुई है. यहां भी केवल एक किसान सिंधु कुमारी पाणिग्राही का 13 नवंबर को ऑनलाइन टोकन कटा था जिसकी धान खरीदी 80 क्विंटल हुई.
ऑपरेटर की जगह कार्य का दायित्व कृषि विस्तार अधिकारी पुष्पा पटेल को सौपा गया था लेकिन वे भी आज छुट्टी पर रही और खरीदी एंट्री ऑनलाइन के बजाये रजिस्टर में दर्ज किया गया.
सरायपाली उपार्जन केंद्र प्रभारी शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि कर्मचारी सभी हड़ताल पर हैं जब तक सरकार हमारी मांग नहीं मांनेगी तो हड़ताल जारी रहेगा.
आपको बता दें कि शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान उपार्जन तथा 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है, जो किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक कदम है।

More Stories
राजस्व मामलों में देरी पर मंत्री टंक राम वर्मा सख्त, नामांतरण-बंटवारा तुरंत निपटाने के दिए आदेश
अस्पताल में अचानक पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, स्वास्थ्य सेवाओं की खोली हकीकत, लापरवाही पर दिया सख्त अल्टीमेटम
राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी : बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और जनजातीय प्रतिनिधियों का हुआ विशेष सम्मान