मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़े नाला प्रोजेक्ट में किसानों के खेत डूब जाते हैं। हम छोटे-छोटे स्ट्रक्चर बना रहे हैं। इसके जरिए पानी रोक-रोक कर लाते हैं। इससे सतह पर पानी मिल जाता है साथ ही जल स्तर बढ़ता है।पानी रोकने से जमीन में नमी बनी रहती है। आज जरूरी है कि सभी नरवा में पानी रोका जाए ताकि किसान के साथ पशु-पक्षी को पीने के लिए पानी मिले।उन्होंने कहा कि हरिशंकर परसाई ने कहा है कि पूरी दुनिया में गाय दूध देने काम करती है, अकेले हिंदुस्तान में गाय वोट देने का काम करती है। हमने गाय की सेवा का कार्य किया है। हम गोमूत्र खरीद रहे हैं, गोबर खरीद रहे हैं।
गोबर और गोमूत्र खरीदने से जो तो दुधारू गाय नहीं है उन्हें भी लोग रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि गरवा की सेवा करना है । गोबर बेचना है तो उसे बांधकर रखना होगा, चारा खिलाना पड़ेगा, इसलिए आप सभी से निवेदन है कि पैरादान जरूर करें।

More Stories
PM CARES Fund में ₹8,452 करोड़ का खजाना, 93% रकम FD में; एक साल में ब्याज से कमाए ₹469 करोड़
MP News: लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी पर मोहन सरकार का बड़ा फैसला, अगले 5 साल में खर्च होंगे ₹1.30 लाख करोड़
नीम की दातून सिर्फ गांव की परंपरा नहीं! जानिए दांतों और मसूड़ों के लिए इसके फायदे और सही इस्तेमाल