दो प्रकरणों में दो व्यक्ति गिरफ्तार आरोपीयों से कुल 21850/-जप्त
बलौदाबाजार/दी बीबीसी लाइव/सैय्यद इमरान अली
जिला पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा द्वारा जुआ सट्टा पर अंकुश लगाये जाने के कड़े निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के दिशा निर्देशन में थाना पलारी द्वारा विगत दो दिनों से लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। जिसमें थाना पलारी के क्षेत्रअन्तर्गत ग्राम छेरकापुर में रेड कार्यवाही करते हुए साइबर सेल एवम् थाना पलारी द्वारा रेड कार्यवाही कर दिनांक 09/12/2022 को आरोपी लक्ष्यकांत मारकण्डेय उर्फ गोलू पिता राजकुमार उम्र 27 साल निवासी छेरकापुर से सट्टा पट्टी एवं 19000रू जप्त कर थाना पलारी में अपराध क्रमांक 698/22 धारा 4क जुआ एक्ट पंजीबद्ध किया गया।
दिनांक 10.12.22 को ग्राम कुकदा में रेड कर आरोपी चंद्रशेखर घृतलहरे पिता गुलाबचंद घृतलहरे उम्र 33 साल निवासी कुकदा से सट्टा पट्टी एवं नगदी रकम 2850रू जप्त कर थाना पलारी में अपराध क्रमांक 699/22 धारा 4क जुआ एक्ट पंजीबद्ध किया गयाा।
उपरोक्त कार्यवाही में सउनि नीरज दुबे, प्रआर ब्रम्हानंद देवांगन, अनिल महिलांगे एवं सायबर सेल बलौदाबाजार का योगदान रहा।

More Stories
8 मौतों का रहस्य! कब्र से निकाले गए 7 शव, जहरीली शराब या खजाने के लिए बलि? जांच ने बढ़ाया सस्पेंस
गुजरात में दर्दनाक हादसा! ट्रक से भिड़ी यात्रियों से भरी लग्जरी बस, 10 की मौत, 25 से ज्यादा घायल
दिल्ली में 4 लाख परिवारों को मिलेगा बड़ा तोहफा! अमित शाह का ऐतिहासिक फैसला, यमुना के पानी पर भी बनी बड़ी सहमति