August 15, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए ४-वर्षों से भटकता पीड़ित किसान!

महासमुन्द//दि बीबीसी लाइव

जिले का एक किसान बेदलाल साव न्याय पाने भटक रहा है पर उसे न्याय नहीं मिल रहा है उल्टा छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा किसान को झुठा कहा जा रहा है!

पीड़ित किसान ने कई बार आवेदन के माध्यम से शिकायत की न्याय के लिए पर परिणाम शुन्य रहा!

पीड़ित किसान बेदलाल साव का आरोप है कि
लाखों किसान आत्महत्या करते आ रहे है जब से देश आजाद हुआ और तब से पुलिस प्रशासन की लापरवाही व ईमानदारी पुर्वक कार्य न करने से है!

किसान की मांग है की 12दिसंबर को बसना में मुख्यमंत्री का आगमन हो रहा है, उनसे मिल कर अपनी आपबीती और इंसाफ की गुहार लगानी है, मगर प्रशासन उसे मिलने की अनुमति नहीं दे रहा है!

पीड़ित किसान का दावा है कि मेरे आवाज उठाने से राज्य के राजस्व में २० लाख रुपए का फायदा हुआ है!