मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता नवाजउद्दीन सिद्दिकी ने शाहरूख खान और सलमान खान के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया है।
नवाजउद्दीन सिद्दिकी ने शाहरुख खान के साथ रईस और सलमान खान के साथ बजरंगी भाईजान में काम किया है। नवाजद्दीन ने दोनों अभिनेताओं के साथ अपने काम करने के अनुभव को साझा किया है।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, “शाहरुख खान के साथ काम करने का सबसे अच्छा हिस्सा यह है कि उनके साथ बहुत रिहर्सल करने को मिली, यहां तक कि तब भी जब यदि टीम सोचती कि किसी खास सीन को फिर से किया जाना चाहिए, इसे दोबारा से शूट करेंगे। सलमान भाई के साथ काम करने का एक्सपीरियंस अलग है वह एक एक्टर के रूप में बहुत उदार हैं, वह आपको बेस्ट डायलॉग बोलने के लिए देते हैं। जैसे वह कैमरे के सामने आपके साथ होंगे तो कहेंगे,’ये ले, ये डायलॉग तू बोल ले यार’। मुझे सलमान भाई के साथ काम करने में बहुत मजा आया।”

More Stories
249 लीटर कीमत 6,42,920 रू अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते 03 आरोपी गिरफ़्तार
सरदार पटेल जयंती पर महासमुंद पुलिस की पहल : 09 स्कूलों के 170 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
कट्टा-कारतूस के साथ मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के 04 आरोपी गिरफ्तार