इसका एग्जीक्यूटिव चेयर कार किराया 1540 और चेयर कार का किराया 775 रुपए है!
रायपुर//दि बीबीसी लाइव :
मध्यभारत की पहली वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन आज बिलासपुर से नागपुर के लिए रवाना हुई।
रेलवे प्रबंधन ने वंदे भारत ट्रेन के लिए स्टॉपेज व समय की घोषणा कर दी है। 130 km की रफ्तार से चलने वाली दो वंदे भारत ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को मिली है। एक बिलासपुर से नागपुर तो दूसरी नागपुर से बिलासपुर के बीच चली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नागपुर में हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।
बिलासपुर नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल जारी होने के साथ ही रेलवे ने किराया भी जारी कर दिया है। वंदे भारत एक्सप्रेस में दो तरह का किराया लगेगा।
बिलासपुर से नागपुर के लिए एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1540 रुपए है, जबकि चेयर कार का किराया 775 रुपए है!
यह किराया टैक्स के साथ है! कैटरिंग चार्ज अलग से, यह यात्री की इच्छा पर निर्भर करता है!
आज रेलवे प्रबंधन ने वंदे भारत ट्रेन की ट्रेन नंबर जारी कर दिया। जिसके अनुसार बिलासपुर से नागपुर तक चलने वाले ट्रेन का नंबर 20825 होगा। वही नागपुर से बिलासपुर जाने वाली ट्रेन का नंबर 20826 होगा।
यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी। सिर्फ शनिवार को ट्रेन का परिचालन नही किया जाएगा!
बिलासपुर व नागपुर के बीच की 412 किलोमीटर की दूरी यह ट्रेन मात्र साढ़े 5 घण्टे में तय करेगी।
ट्रेन सुबह 6.45 को बिलासपुर से छूटेगी फिर 8.01 मिनट पर रायपुर पहुँचेंगी। यहां दो मिनट स्टॉपेज के बाद 8.03 मिनट को रवाना हो जाएगी। ट्रेन का अगला पड़ाव 8.48 मिनट को दुर्ग होगा। यहां दो मिनट ठहराव के बाद 8.50 मिनट पर ट्रेन आगे रवाना होगी और अगले 17 मिनट की यात्रा कर राजनांदगांव पहुँचेगी। 9.07 मिनट पर राजनांदगांव पहुँचने के बाद यहां ट्रेन का स्टॉपेज मात्र एक मिनट होगा। फिर 9.08 मिनट पर ट्रेन यहां से आगे रवाना हो जायेगी। 10.28 को गोंदिया पहुँचेंगी और 2 मिनट स्टॉपेज के बाद 10.30 को वहां से आगे रवाना हो जायेगी। ट्रेन 12.15 मिनट को नागपुर पहुंचेगी।
आपको बता दें की इसके परिचालन के लिए रेलवे के कर्मचारी व अधिकारी अलग अलग शहरों में ट्रेंनिग ले रहे हैं। तेज गति से चलने वाली ट्रेन से किसी प्रकार की दुर्घटना न हो इसके लिए रेलवे पटरियों के दोनो तरफ बेरिकेटिंग करवा रहा है ताकि मवेशी और जनता ट्रेन की चपेट में न आए, साथ ही कोचिंग डिपो में रैक मेंटेनेंस के लिए तैयारिया की गई है।

More Stories
सुशासन तिहार ने बदली हजारों जिंदगियां! किसी को मिला रोजगार, किसी को मिली नई उड़ान
जशपुर ब्लड सेंटर में बड़ा खुलासा! एक्सपायर्ड ब्लड बैग, रिकॉर्ड में गड़बड़ी के बाद प्रभारी MLT निलंबित
छत्तीसगढ़ की बेटी महक नरवासे का कमाल! भारत की U-19 टीम में बनी उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन