रायगढ़। एनटीपीसी ने मंदिर पर बुलडोजर चला कर हनुमान जी की मूर्ति को बुरी तरह तोड़ दिया जिसकी जमकर आलोचना की जा रही है हिंदू आस्था को आहत करने वाली घटना घरघोड़ा के चोटी गुडा गांव में हुई जहां हनुमान मंदिर पर बेरहमी से बुलडोजर चला दिया गया जिससे मूर्ति के हाथ पांव टूट गए और हनुमान जी की मूर्ति को बुरी तरह क्षतविक्षत कर दिया गया इसको लेकर विश्व हिंदू परिषद एफ आई आर दर्ज कराएगी।
उक्त जानकारी विहिप के संभाग आयोजक विनय दुबे ने देते हुए घटना की घोर निंदा की बताया जा रहा है कि उक्त मंदिर गांव के त्रिनाथ मिश्रा के घर में बना हुआ था जिसकी वे नियमित पूजा अर्चना करते थे यदि धार्मिक शब्दों में कहा जाए तो मूर्ति जागृत एवं प्राण प्रतिष्ठित थी यह घर एन टी पी सी को अधिग्रहण में दिया गया था जिसको तोड़ा गया इसी घर में मौजूद हनुमान मंदिर पर भी बुलडोजर चला दिया गया और बेहद आपत्तिजनक ढंग से उसे तोड़ दिया गया जिसमें हनुमान जी की मूर्ति के कई टुकड़े कर दिए गए जो हिंदू आस्था पर किया गया कुठारा घात है जमीन अधिग्रहित होने का यह मतलब नहीं होता कि हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ करने का लाइसेंस दे दिया गया है बल्कि सरकारी उपक्रम होने से तो उसकी जिम्मेदारी ओर भी बढ़ जाती है कि ऐसे संवेदनशील मामले में ज्यादा एहतियात व सतर्कता से काम किया जाए लेकिन रायगढ़ में एन टी पी सी के अधिकारी पूरी तरह बेलगाम हो गए हैं उन्हें जनसरोकार से कोई मतलब नहीं रहता चाटी गुड़ा के मामले में भी यही हुआ अधिकारियों ने जनता की भावना का ख्याल किए बिना मनमानी तरीके से घर पर बुलडोजर चला दिया जिसकी जितनी भी आलोचना की जाए कम है।

More Stories
बस्तर की ‘ज्ञानगुड़ी’ से निकले चार हीरे, पहले ही राउंड में एमबीबीएस सीट हासिल कर रचा गौरव
5 साल बाद टीम इंडिया में लौटेंगे क्रुणाल पांड्या? हार्दिक-नीतीश फिट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बड़ा फैसला संभव
Gold Price: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार घटा सकती है इंपोर्ट ड्यूटी, क्या फिर सस्ता होगा गोल्ड?