महासमुंद // पिथौरा :
महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत किशनपुर के ग्रामीण पंचायत सचिव पुनीत राम सिन्हा को हटाने की मांग को लेकर लामबंद हो गए हैं। कलेक्टर को कई बार ज्ञापन सौंपने के बावजूद कार्रवाई न होने से अब ग्रामीण आंदोलन की राह पर उतर आए हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि सचिव पुनीत राम सिन्हा की अस्थायी पदस्थापना पिछले 6 वर्षों से पंचायत किशनपुर में है, लेकिन उनकी उपस्थिति नगण्य रहती है। जिसके चलते ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है तथा शासन की योजनाओं का लाभ भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सचिव की कार्यशैली संतोषजनक नहीं है।
आवेदन में मांग की गई है कि किशनपुर पंचायत से श्री पुनीत राम सिन्हा को तत्काल हटाकर स्थायी सचिव की नियुक्ति की जाए। साथ ही वित्तीय वर्ष 2020 से 2025 तक पंचायत में संचालित विभिन्न कार्यों और योजनाओं में किए गए कुल ₹1,59,80,570 (एक करोड़ उनसठ लाख अस्सी हज़ार पांच सौ सत्तर रुपए) के भुगतान का भौतिक सत्यापन कराया जाए।
क्योंकि अधिकतर बिल अपने परिवार के नाम पर काटा गया है
प्रशासन की उदासीनता से आक्रोशित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने पिथौरा में रैली निकालकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सचिव को हटाकर स्थायी नियुक्ति नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। अगर मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन उग्र करते हुए चक्का जाम किया जाएगा!

More Stories
बस्तर की ‘ज्ञानगुड़ी’ से निकले चार हीरे, पहले ही राउंड में एमबीबीएस सीट हासिल कर रचा गौरव
5 साल बाद टीम इंडिया में लौटेंगे क्रुणाल पांड्या? हार्दिक-नीतीश फिट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बड़ा फैसला संभव
Gold Price: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार घटा सकती है इंपोर्ट ड्यूटी, क्या फिर सस्ता होगा गोल्ड?