सक्ति। जिले के चौकी फगुरम अंतर्गत भद्री चौक के पास आज सुबह लगभग 4 बजे बड़ा हादसा हो गया। सड़क पर बैठी करीब 8 से 10 गायों को एक हाईवा वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में 8 गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गईं
घटना से आक्रोशित ग्रामीण सुबह करीब 6 बजे भद्री चौक के पास सड़क पर एकत्रित होकर चक्काजाम कर वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही फगुरम चौकी प्रभारी संतोष तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश दी। पुलिस की पहल पर ग्रामीणों ने सुबह 6:30 बजे प्रदर्शन समाप्त कर दिया। फिलहाल मृत गायों को सड़क से हटाकर किनारे रखा गया है। उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के बाद अब नीदरलैंड्स की बारी! आज दूसरी जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन! फरार मास्टरमाइंड के घर चस्पा किया नोटिस, 3 दिन में हाजिर होने का अल्टीमेटम
छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए बनेगा देश का पहला ‘बाल कल्याण सूचकांक’! यूनिसेफ और राज्य नीति आयोग की बड़ी पहल