सुकमा, सुरक्षाबलों के ताबड़तोड़ ऐक्शन और अपने अंत को करीब देख बौखलाए नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कायराना हरकत की है। सुकमा जिले में दो ग्रामीणों की बेरहमी से हत्या कर डाली है। केरलापाल पुलिस थाने के तहत सिरसेटी गांव में वारदात को अंजाम दिया गया है।
सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण का कहना है कि ग्रामीणों ने हत्या की सूचना दी है। जिसके आधार पर जांच के लिए पुलिस की टीम घटना स्थल पर भेजी गई है। शव बरामद करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।
पुलिस मुखबिरी का आरोप लगा गला रेत डाला
जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात नक्सली सिरसट्टी पंचायत के नंदापारा पहुंचे और देवेन्द्र पदामी और पोज्जा पदामी को उनके घर उठाकर दूर जंगल में ले गए और उन पर देर रात मोबाइल का इस्तेमाल कर पुलिस तक खबर पहुंचाने का आरोप लगाया गया। इसके बाद दोनों की गला रेतकर हत्या कर दी गई। नक्सलियों ने दो अन्य ग्रामीणों को भी मुखबिर होने के शक में जमकर पीटा जिससे दोनों के पैरों और पीठ में गंभीर चोटें आई हैं।
मओवादी हिंसा में इस साल 35 की जा चुकी जान
सुकमा सहित सात जिलों वाले बस्तर क्षेत्र में इस साल अब तक माओवादी हिंसा में लगभग 35 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य के बीजापुर में नक्सलियों ने 29 अगस्त को एक ‘शिक्षादूत’ (सरकारी स्कूलों में अस्थायी अतिथि शिक्षक) का अपहरण कर हत्या कर दी थी। इससे पहले 27 अगस्त को सुकमा जिले में इसी तरह की घटना में एक और ‘शिक्षादूत’ की हत्या कर दी गई थी।

More Stories
Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के बाद अब नीदरलैंड्स की बारी! आज दूसरी जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन! फरार मास्टरमाइंड के घर चस्पा किया नोटिस, 3 दिन में हाजिर होने का अल्टीमेटम
छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए बनेगा देश का पहला ‘बाल कल्याण सूचकांक’! यूनिसेफ और राज्य नीति आयोग की बड़ी पहल