रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी से मानवता को शर्मसार करने देने वाली एक घटना सामने आई है। जहां एक हैवान पति के द्वारा अपनी गर्भवती पत्नी के पेट पर मुक्का मार दिया। जिससे गर्भवती पत्नी के कोख में पल रहे 8 माह के बच्चे मौत हो गई। मामले में पीड़ितों की शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है। आरोपी पति का नाम माखन कुमार निवासी तेलीबांधा मरीन ड्राइव है। यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना 1 दिसम्बर की बताई जा रही हैं. मरीन ड्राइव स्थित BSUP कॉलोनी निवासी माखन का किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो गया. जिसके बाद गुस्से में आकर माखन ने गर्भवती पत्नी के पेट में पूरी ताकत से मुक्का मार दिया। इस हमले के बाद पत्नी नीचे बैठ गई और दर्द से तड़पने लगी।
जिसके बाद 4 दिसम्बर को महिला की हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद परिजनों ने उसकी सोनोग्राफी करवाई। जांच में पता चला कि उसके गर्भाशय में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद महिला के परिजनों ने इसकी शिकायत तेलीबांधा थाने में की। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 308,316 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से ही आरोपी पति फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

More Stories
249 लीटर कीमत 6,42,920 रू अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते 03 आरोपी गिरफ़्तार
सरदार पटेल जयंती पर महासमुंद पुलिस की पहल : 09 स्कूलों के 170 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
कट्टा-कारतूस के साथ मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के 04 आरोपी गिरफ्तार