रायपुर. प्रदेश के सबसे बड़े पत्रकार यूनियन छ.ग. जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन ने आज 9 दिसंबर को चार साल पूर्ण कर लिए । इन चार सालों में यूनियन ने पूरे प्रदेश में सैकड़ों पत्रकारों को यूनियन का हिस्सा बनाया साथ ही उनके दुख सुख में भी बराबर मजबूती से खड़े होते रहे । यूनियन ने इन चार सालों में प्रदेश के बड़े हॉस्पिटलों से अनुबंध कर पत्रकारों एवं उनके परिजनों को लाभ दिलवाया, कोरोनाकाल में भी यूनियन तन मन धन से अपने सदस्यों के साथ खड़ा रहा है ।यूनियन ने आज जो भी मुकाम हासिल किया है उसका श्रेय यूनियन के मुखिया अमित गौतम जी एव यूनियन के सदस्यों एवं पदाधिकारियों को जाता है । प्रदेश के सबसे बड़े पत्रकार यूनियन छ.ग. जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन को चार वर्ष पूर्ण होने पर सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

More Stories
249 लीटर कीमत 6,42,920 रू अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते 03 आरोपी गिरफ़्तार
सरदार पटेल जयंती पर महासमुंद पुलिस की पहल : 09 स्कूलों के 170 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
कट्टा-कारतूस के साथ मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के 04 आरोपी गिरफ्तार