होंडा सिटी कार में रखे नगद दो लाख रुपये सहित 51 किलो गांजा को तस्कर उत्तर प्रदेश ले जा रहा था
धमतरी/दि बीबीसी लाइव/अरविंद साहू :
नशीले पदार्थ गांजा की तस्करी करते हुए उत्तर प्रदेश के एक युवक को धमतरी के अर्जुनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपी के पास से 10 लाख रुपये के गांजा सहित एक कार व नगदी जप्ती की कारवाही को अंजाम दिया है।
आपको बता दें की थाना प्रभारी अर्जुनी एवं सायबर टीम को सूचना मिलने पर सेहराडबरी नाका में नाकाबंदी कर सफेद रंग की होंडा सिटी कार में अवैध रूप से गांजा परिवहन करते हुए आरोपी को पकड़ा है। कार बस्तर रोड से रायपुर की ओर आ रही थी। मुखबिर के बताए आधार पर वाहन रोककर जांच किया गया, वाहन चालक शैलेंद्र प्रतापसिंह निवासी आडिहार थाना सैदपुर जिला गाजीपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया।
पुलिस ने कार की जांच की, तो डिग्गी से 43 पैकेट में 51 किलो गांजा बरामद किया। सभी पैकेट को ब्राउन कलर के टेप से अच्छी तरह से पैक किया गया था। वहीं 2 लाख 39 हजार 820 रुपए नगद भी बरामद हुए हैं।
पूछताछ में आरोपि ने बताया कि वह उड़ीसा से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश जा रहा था। आरोपि पर धारा 20 ( ख ) (ग) नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।
इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अर्जुनी निरीक्षक गगन बाजपेई, उप निरी. सुखेंद नायक, सउनि राजेंद्र सोरी, आर.शशिकांत नायक, प्रभारी सायबर सेल उप निरीक्षक, नरेश कुमार बंजारे सउनि, अनिल यादव प्रआर.देवेंद्र राजपूत आर.आनंद कटकवार, युवराज ठाकुर, कृष्णा पाटिल, विकास द्विवेदी,वीरेंद्र सोनकर, झमेल राजपूत, कमल जोशी धीरज डड़सेना का विशेष योगदान रहा।

More Stories
16 जून से स्कूलों में बजेगी नई शुरुआत की घंटी! हर ब्लॉक में खुलेंगे नए स्वामी विवेकानंद स्कूल, शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी अनिवार्य
25 साल बाद ‘लगान’ की गौरी को देखकर भावुक हुए फैंस! ग्रेसी सिंह का वीडियो हुआ वायरल
वैश्विक संकट के बीच भारत को बचा रही घरेलू मांग! निर्मला सीतारमण ने बताईं अर्थव्यवस्था की बड़ी चुनौतियां