रायपुर।आयुष्मान कार्ड को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां अब प्राइवेट अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से कैशलेश इलाज की सुविधा बंद कर दी जाएगा। इस सुविधा के बंद होने से लाखों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसकी जानकारी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने दी है।
दरअसल, IMA ने ऐलान करते हुए कहा कि, 1 सितंबर से प्रदेश के सभी प्राइवेट अस्पतालों मे आयुष्मान कार्ड की सेवा बंद की जाएगा। बताया गया कि, लंबे से अस्पतालों को योजना के तहत किए गए इलाज का भुगतान नहीं मिल रहा था। जिस वजह से अब प्राइवेट अस्पतालों ने कैशलेश इलाज बंद करने की बात कही है।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के इस फैसले का असर उन लाखों लोगों पर होने वाला है जो आयुष्मान कार्ड से लाभ उठा रहे थे। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि, IMA के इस फैसले पर सरकार जल्द ही कोई फैसला कर सकती है।

More Stories
बस्तर की ‘ज्ञानगुड़ी’ से निकले चार हीरे, पहले ही राउंड में एमबीबीएस सीट हासिल कर रचा गौरव
5 साल बाद टीम इंडिया में लौटेंगे क्रुणाल पांड्या? हार्दिक-नीतीश फिट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बड़ा फैसला संभव
Gold Price: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार घटा सकती है इंपोर्ट ड्यूटी, क्या फिर सस्ता होगा गोल्ड?