रायपुर : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में सिपाही, ड्राइवर और ट्रेडमैन पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग ने इसके लिए 14 सितंबर को लिखित परीक्षा की तिथि निर्धारित की है।
5967 पदों पर भर्ती
पुलिस विभाग ने कुल 5967 आरक्षक पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें सिपाही, ड्राइवर और ट्रेडमैन शामिल हैं। इस भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट पहले ही संपन्न हो चुका है और अब पात्र अभ्यर्थियों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
कहां होगी भर्ती?
यह भर्ती छत्तीसगढ़ पुलिस की 6 रेंज के 33 जिलों के अलावा रेलवे पुलिस, पुलिस प्रशिक्षण अकादमी चंदखुरी, पीटीएस माना, राजनांदगांव, मैनपाट और एमटी पुल पुलिस मुख्यालय के लिए की जा रही है।

More Stories
राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी : बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और जनजातीय प्रतिनिधियों का हुआ विशेष सम्मान
हज-2027 के लिए ऑनलाइन डिजिटल रेंडम चयन संपन्न
CWG 2026: बृजमोहन अग्रवाल ने गोल्ड मेडलिस्ट दिलीप गावित और सिल्वर विजेता मोहम्मद बासिल को दी बधाई, कहा- देश का बढ़ाया मान