18 विभिन्न कक्षों में 36 शाखाओं के कार्यालयीन काम काज सुरू!
सारंगढ़ – बिलाईगढ /दि बीबीसी लाइव :
नवीन जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के उद्घाटन समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को फलों से तौला गया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टर कार्यालय का लोकार्पण किया। उक्त दो मंजिला कार्यालय के भूतल एवम् प्रथम तल में स्थित 18 विभिन्न कक्षों में 36 शाखाओं के कार्यालयीन काम काज संचालन हेतु बैठक व्यवस्था की गई। इनमें भूतल पर जिला कलेक्टर कार्यालय एवम् सभागार सहित 2 न्यायालयीन कक्ष है।
अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर एवम् वित्त शाखा, नजीर, खाद्य शाखा, भू आभिलेख शाखा, राजस्व अभिलेख शाखा, नजुल शाखा, स्थानीय निर्वाचन शाखा, सामान्य निर्वाचन शाखा, भू अर्जन शाखा, शिकायत शाखा, जन दर्शन शाखा आदि शाखाओं के कार्यालय का भी शुभारंभ किया गया।

More Stories
चक्रधर समारोह में छत्तीसगढ़ी माटी के कलाकारों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
उफनती चिंतावागु बनी आफत, नगर सेना बनी ग्रामीणों की ढाल; बीमार महिला को बोट से पहुंचाया अस्पताल
CM विष्णुदेव साय ने ‘जशपुर: एक परिचय’ पुस्तक का किया विमोचन, जिले की विकास यात्रा और जनजातीय संस्कृति पर है खास फोकस